सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च को मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कांग्रेस के 16 बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा के सचिव और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार विधानसभा की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए आग्रह किया।
- 12:35 PM
- सीएम कमल नाथ का बयान मैंने तय किया है कि राज्यपाल को आज इस्तीफा दूंगा।
- 12:32 PM
- पूर्व गृह मंत्री और भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने फ्लोर टेस्ट के पहले अपने बंगले पर भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी एवं अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की।
- 12:31 PM
- मप्र के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने की इस्तीफे की घोषणा
- 12:31 PM
- मंत्री प्रदीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया।
- 12:31 PM
- कमल नाथ ने कहा कि हमारे पास पद हो या न हो। प्रदेश के किसानों व युवाओं के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। सबको याद रखना है कि आज के बाद कल भी आता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री कमल नाथ से मिलेंगे।
- 12:29 PM उन्होंने कहा कि हम जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। हमने बीते 15 महीने में एक सफल सरकार दी है। भाजपा मेरे हौसलों को हरा नहीं सकती है। जनता का विश्वास हमारे साथ है। कर्तव्य पथ पर हम कभी न झुके थे और ना झुकेंगे।
- 12:31 PM
- मंत्री प्रदीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया।
- 12:31 PM
- कमल नाथ ने कहा कि हमारे पास पद हो या न हो। प्रदेश के किसानों व युवाओं के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। सबको याद रखना है कि आज के बाद कल भी आता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री कमल नाथ से मिलेंगे।
- 12:29 PM
- उन्होंने कहा कि हम जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। हमने बीते 15 महीने में एक सफल सरकार दी है। भाजपा मेरे हौसलों को हरा नहीं सकती है। जनता का विश्वास हमारे साथ है। कर्तव्य पथ पर हम कभी न झुके थे और ना झुकेंगे।
- 2:24 PM
- मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि भाजपा को 15 साल शासन करने के लिए मिले थे। आज तक मुझे केवल 15 महीने मिले। ढाई महीने लोकसभा चुनाव और आचार संहिता में गुजरे। इन 15 महीनों मे राज्य का हर नागरिक गवाह है कि मैंने राज्य के लिए जन हितैषी कार्य किया, लेकिन बीजेपी को ये काम रास नहीं आए और उसने हमारे खिलाफ निरंतर काम किया।
- 12:23 PM
- भाजपा ने 22 विधायकों को प्रलोभन देकर कर्नाटक में बंधक बनाने का काम किया। करोड़ों रुपये खर्च करके सरकार गिरने का यह खेल खेला गया: कमल नाथ
- 12:22 PM
- कमल नाथ बोले, हमने पहले दिन से काम शुरू कर दिया। किसानों की ऋण माफी के लिए कदम उठाया। शुद्ध का युद्ध, माफिया के खिलाफ अभियान शुरू किया। इसके अलावा भी कमल नाथ ने कई योजनाओं का जिक्र किया।
- 12:20 PM
- कमलनाथ ने कहा कि भाजपा पिछले 15 महीनों से सरकार गिराने की साजिश कर रही है। धोखा देने वालों को प्रदेश की जनता कभी भी माफ नहीं करेगी। महाराज के साथ मिलकर भाजपा ने जनता को धोखा दिया है।
- 12:18 PM
- मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुझे पांच साल सरकार चलाने का बहुमत दिया था। लेकिन भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से कहती आ रही है कि ये सरकार सिर्फ 15 दिन चलेगी।