दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक पैरामेडिकल छात्रा ‘निर्भया’ के साथ हुए गैंगरेप और हत्या मामले में चारों दोषियों को आज (20 मार्च 2020) सुबह तिहाड जेल 5.30 बजे फांसी दी गई। फांसी दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि न्याय की जीत हुई। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण है। हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ी है और हमें ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जहां ध्यान महिला सशक्तीकरण, समानता और अवसर प्रदान करने पर हो।
गौर हो कि निर्भया के साथ जघन्य अपराध करने वाले छह लोग थे जिसमें एक ने मुकदमा के दौरान ही खुदकुशी कर ली थी। एक नाबालिग था उसे बाल सुधार गृह में तीन साल रखने के बाद रिहा कर दिया गया। बाकी चार दोषी मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।